Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: गन्ने की खेती I लाड़ली बहना योजना I आरएमपीसीएल I राजस्व महाअभियान-3 I सिंचाई कनेक्शन

15 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. भारत में गन्ने की खेती

गन्ना, भारत की महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों में से एक है और इस‌का नकदी फसल के रूप में एक प्रमुख स्थान है। चीनी का मुख्य स्रोत गन्ना है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। गन्ने की खेती बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती है और विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. अब हर महीने और अधिक मिलेगी आर्थिक मदद, लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 मध्यप्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई “लाड़ली बहना योजना” में आर्थिक मदद बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में निरंतर वृद्धि की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

3. आरएमपीसीएल पर लगाया प्रतिबंध आदेश निरस्त

देश की प्रसिद्ध उर्वरक कम्पनी आर एम फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स लि. (आरएमपीसीएल ) के उत्पाद सिंगल सुपर फास्फेट (जिरोन ) के कतिपय नमूने परीक्षण में अमानक पाए जाने पर दो बैच को छोड़कर कम्पनी के अन्य उर्वरक के क्रय-विक्रय ,भण्डारण एवं परिवहन पर लगाया गया प्रतिबंध आदेश उप संचालक कृषि , खंडवा द्वारा निरस्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

4. मध्य प्रदेश- कल से चलाया जाएगा राजस्व महाअभियान-3

प्रदेश में कल से 15 दिसम्बर तक राजस्व महाअभियान-3 चलाया जाएगा। अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेखों में सुधार तथा नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना तथा अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

5. खेती में आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी, जानें पॉली-हाउस से कैसे मालामाल हुए राकेश

ध्यप्रदेश में किसानों को खेती को लाभकारी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही हैं। इसी का एक उदाहरण है खरगोन जिले के कसरावद के ग्राम सावदा के किसान राकेश पाटीदार, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग की मदद से पॉली-हाउस तकनीक अपनाकर अपनी खेती को सफल बनाया है। पूरी खबर पढ़े….

6. खरगोन में जिला स्तरीय रोजगार मेला सम्पन्न

स्नातकोत्तर महाविद्यालय  खरगोन में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र तथा उद्यानिकी विभाग, खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रोजगार मेला, युवा संवाद एवं  प्रोडक्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया किया गया। मुख्य अतिथि खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार थे। पूरी खबर पढ़े….

7. अस्थाई सिंचाई कनेक्शन हेतु एचपी की दरें निर्धारित

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा रबी मौसम में सिंचाई हेतु अस्थाई सिंचाई कनेक्शनों के लिए प्रति एचपी के लिए  दरें  निर्धारित की है। अस्थाई सिंचाई कनेक्शनों के लिए उपभोक्ता द्वारा संबंधित वितरण केन्द्रों पर संपर्क कर निर्धारित राशि का भुगतान कर कनेक्शन ले सकते है। पूरी खबर पढ़े….

8. उर्वरक की कालाबाजारी करने पर विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इंदौर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने पर उर्वरक विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स चातक एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. विहाडिया तिल्लौर खुर्द खुडैल इंदौर की उर्वरक विनिर्माण इकाई का केन्द्रीय एवं जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़े….

9. कांग्रेस केवल अपने हित के लिए काम कर रही है, किसानों के लिए नहीं: हरियाणा मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर किसानों की बजाय अपने स्वार्थ के लिए काम करने का आरोप लगाया। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी नीतियों को पचा नहीं पा रही है। जो कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा का दावा करती है, वह असल में केवल अपने हितों को प्राथमिकता दे रही है, न कि किसानों के। पूरी खबर पढ़े….

10. भारत में अक्टूबर माह में ट्रैक्टर बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड: महिंद्रा, स्वराज, TAFE और जॉन डियर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

अक्टूबर 2024 में भारत में कुल 64,433 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2023 में बिके 62,507 ट्रैक्टरों की तुलना में बढ़ोतरी दर्शाती है। यह वृद्धि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद देखने को मिली है। इसकी प्रमुख वजह अक्टूबर के पहले सप्ताह में मनाए जाने वाले दिवाली त्यौहार को माना जा सकता है, जब किसान सामान्यतः अधिक खर्च और निवेश करते हैं। पूरी खबर पढ़े….