Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: पाम आयल खेती I सोयाबीन मूल्य I सौर ऊर्जा I आवास योजना I रंगीली मछली ऐप

17 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.आयल पाम खेती देखने अधिकारी आंध्र पहुंचे

सोयाबीन के कम दाम मिलना एवं इसके उत्पादन की अधिक लागत होने के कारण प्रदेश में सरकार से मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है । सोयाबीन फसल पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर किसानों ने आंदोलन भी किये। कृषि विभाग ने प्रदेश में सोयाबीन का विकल्प तलाशने के लिए आयल पाम की खेती को अपनाने के लिए आंध्र प्रदेश में संभावना देखी । पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.सोयाबीन दाम को लेकर किसानों और सोपा का अभिमत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धार जिले के लोहारी बुजुर्ग के उन्नत किसान श्री बने सिंह चौहान ने कहा कि 75  एकड़ में सोयाबीन लगाई है। सोयाबीन का न्यूनतम मूल्य 6  हज़ार रु/ क्विंटल की मांग वाज़िब है। सोयाबीन का औसत उत्पादन अच्छी परिस्थिति में 20  क्विंटल /हेक्टर है ,जबकि मध्यम में 15 -16  और निम्न परिस्थिति में 12 -13  क्विंटल /हेक्टर होता है। जबकि लागत दोगुनी हो गई है। खाद, बीज , दवाई भी महंगी है। पूरी खबर पढ़े….

3.मध्यप्रदेश के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर आज कलेक्ट में धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। मामला किसानो के खेती में दिन प्रतिदिन हो रहे घाटे को लेकर है। भारत सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण किया जाता है। पूरी खबर पढ़े….

4.किसानों की आवाज़: क्या यह हमेशा अनसुनी रहेगी?

देश के किसान, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के, 2020 से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान संगठनों ने 2020-21 के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई थी, और इस दौरान 700 से अधिक किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पूरी खबर पढ़े….

5.ग्लोबल एनर्जी मीट में छत्तीसगढ़ की भागीदारी: सौर ऊर्जा और ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर जोर

 गांधीनगर में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2024) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की हरित ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सौर ऊर्जा, हाइडल ऊर्जा, और बायोगैस जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6.प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: झारखंड, गुजरात और ओडिशा के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त

 केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 सितंबर 2024 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त झारखंड, गुजरात और ओडिशा सहित कई राज्यों के लाभार्थियों को हस्तांतरित करेंगे। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान प्रदान करने का लक्ष्य रखती है। पूरी खबर पढ़े….

7.’रंगीली मछली’ ऐप लॉन्च: सजावटी मछली पालन के लिए नई डिजिटल पहल

सजावटी मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रंगीली मछली’ ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – मीठे पानी की मत्स्य पालन संस्थान (ICAR-CIFA) द्वारा विकसित किया गया है, और इसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का समर्थन प्राप्त है। यह ऐप मछली प्रेमियों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली किसानों को आवश्यक जानकारी और संसाधन प्रदान करता है। पूरी खबर पढ़े….

8.किसानों के लिए स्वर्णिम अवसर: औषधीय पौधों की संशोधित केंद्रीय क्षेत्र योजना का लाभ कैसे उठाएं

केंद्र सरकार ने औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के लिए संशोधित केंद्रीय क्षेत्र योजना, जो जुलाई 2023 में जारी की गई, देशभर के किसानों को अपनी फसलें विविध करने, आय बढ़ाने और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने का अनूठा अवसर प्रदान करती है। पूरी खबर पढ़े….

9.श्री नरेन्द्र मोदी: आधुनिक भारत के युगदृष्टा

अर्थात् महापुरूष जो आचरण करते हैं, सामान्य व्यक्ति उसी का अनुसरण करते हैं। वह अपने अनुकरणीय कार्यों से जो आदर्ष प्रस्तुत करते हैं, सम्पूर्ण विष्व उसका अनुसरण करता है। आधुनिक विष्व में ऐसे ही एक युगपुरूष भारत के यषस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी हैं, जिन्होने न केवल भारत में अपितु संपूर्ण विष्व में मानव कल्याण के उच्च आयाम स्थापित किये हैं। आधुनिक भारत में नरेन्द्र मोदी जी का जीवन चरित्र भारतीयता और राष्ट्रीयता का पर्याय माना जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

10.कृभको, नोवोनेसिस ने भारतीय किसानों के लिए जैविक समाधान लाने किया एमओयू

कृभको और नोवोनेसिस ने कृषि जैव समाधानों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे फसल की पैदावार और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा। पहले चरण में, सभी फसलों के भारतीय किसानों को उन्नत माइकोराइज़ल बायोफर्टिलाइज़र उत्पाद ‘कृभको राइज़ोसुपर’ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें नोवोनेसिस की LCO (लिपो-चिटोऑलिगोसैकेराइड्स) प्रमोटर टेक्नोलॉजी® का उपयोग किया गया है। पूरी खबर पढ़े….