Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृभको, नोवोनेसिस ने भारतीय किसानों के लिए जैविक समाधान लाने किया एमओयू

17 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: कृभको, नोवोनेसिस ने भारतीय किसानों के लिए जैविक समाधान लाने किया एमओयू – कृभको और नोवोनेसिस ने कृषि जैव समाधानों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे फसल की पैदावार और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा।

पहले चरण में, सभी फसलों के भारतीय किसानों को उन्नत माइकोराइज़ल बायोफर्टिलाइज़र उत्पाद ‘कृभको राइज़ोसुपर’ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें नोवोनेसिस की LCO (लिपो-चिटोऑलिगोसैकेराइड्स) प्रमोटर टेक्नोलॉजी® का उपयोग किया गया है। साथ ही, नोवोनेसिस कृभको की बायोफर्टिलाइज़र उत्पादन क्षमता को मज़बूत करने में भी मदद करेगा और इसकी उत्पाद श्रृंखला को अपनी माइक्रोबियल तकनीक के साथ मिलाकर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा।

‘कृभको राइज़ोसुपर’ में विशिष्ट एंडोमाइकोराइज़ल प्रजातियों का संयोजन है। यह प्रौद्योगिकी राइजोस्फीयर में लाभकारी माइक्रोबियल गतिविधि को बढ़ाता है, जिससे पौधों की मजबूत वृद्धि और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृभको के प्रबंध निदेशक श्री एम.आर. शर्मा ने कहा, “यह साझेदारी एक नए युग की शुरुआत करेगी, जहां भारतीय किसानों को अत्याधुनिक कृषि जैव समाधानों तक पहुंच मिलेगी। “

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्लैनेटरी हेल्थ बायोसॉल्यूशंस, नोवोनेसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री कृष्ण मोहन पुव्वाडा ने कहा, “हम कृभको के साथ मिलकर एक अद्वितीय और अभिनव माइकोरिज़ल बायोफर्टिलाइज़र पेश करने के लिए उत्साहित हैं। बायोसॉल्यूशंस की शक्ति का उपयोग करके, हम बेहतर फसल पैदावार के लिए नवाचार कर रहे हैं। “

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com