Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल इंटरनेशनल के ग्रो प्लस की रायपुर में हुई लांचिंग

इंदौर। देश की अग्रणी उर्वरक कम्पनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि.द्वारा अपने नए उत्पाद ग्रो प्लस की लांचिंग गत दिनों रायपुर में की गई। इस अवसर पर कम्पनी के रीजनल बिजनेस हेड श्री डी. के. बलेचा, श्री एस.के .त्रिपाठी, लॉजिस्टिक विभाग, जोनल मैनेजर (छ.ग.) श्री पल्लव सरकार एवं सीनियर एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय सहित कम्पनी के वितरक उपस्थित थे।

श्री बलेचा ने कहा कि कम्पनी के पास उर्वरक की पूरी रेंज है। कम्पनी ने उर्वरक श्रेणी के नए उत्पाद ग्रो प्लस की लांचिंग गत दिनों रायपुर में की। इस नए उत्पाद का दो वर्षों से विभिन्न फसलों पर ट्रायल किया जा रहा था। जिसके नतीजे बेहतर मिले हैं। ग्रो प्लस खाद में 16 प्रतिशत फॉस्फोरस, 11 प्रतिशत सल्फर, 19 प्रतिशत कैल्शियम, 0.57 प्रतिशत जिंक और 0.2 प्रतिशत बोरोन है। दानेदार होने से इसका सही लाभ भी फसलों को मिलेगा। बता दें कि ग्रो प्लस माइक्रो न्यूट्रिएंट होने के कारण यह फसल को काफी बेहतर पोषण देता है। यह मृदा सुधारक के रूप में काम करते हुए मिट्टी का पीएच बदले बिना मिट्टी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को बनाए रखता है। यह जानकारी कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर श्री अमित मिश्रा ने दी।