Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ईगल सीड्स ने गेहूं की दो नई संशोधित किस्में ईगल-1213 और ईगल-1214 पेश की

09 नवंबर 2024, इंदौर: ईगल सीड्स ने गेहूं की दो नई संशोधित किस्में ईगल-1213 और ईगल-1214 पेश की – देश की प्रमुख बीज कम्पनी ईगल सीड्स एंड बायोटेक प्रा. लि. ने इस वर्ष गेहूं की दो नई संशोधित किस्में  ईगल-1213 और ईगल-1214 पेश की है, जो कम समय में पकने के साथ-साथ अधिक उत्पादन देने वाली किस्में हैं।

कम्पनी के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट) डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने अपनी बीज श्रृंखला में दो नई संशोधित किस्में – ईगल-1213 और ईगल-1214 इसी वर्ष पेश की हैं। ईगल-1213 महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के लिए उपयुक्त है, जो कम समय में पकने के साथ-साथ अधिक उत्पादन देती है। इसमें उच्च प्रोटीन की मात्रा होती है, जिससे चपातियाँ अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनती हैं। यह किस्म प्रतिकूल मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने की क्षमता रखती है। वहीं, ईगल-1214 समय पर बुवाई पर शानदार उत्पादन देती है, इसमें अधिक फुटाव होती है और यह गिरने के प्रति सहनशील है।

डॉ. गुप्ता ने  जानकारी दी कि  कंपनी के अनुसंधान विभाग ने 5-6 वर्षों तक किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्नत और क्षेत्रीय जरूरतों के मुताबिक बीजों पर गहन शोध किया। इसके बाद अब सभी गेहूं उत्पादक क्षेत्रों के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की संशोधित गेहूं की किस्में उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने गेहूं की ईगल 1201 और ईगल 1204 किस्में लॉन्च की थीं, जो उत्तर और मध्य भारत के किसानों के बीच लोकप्रिय हुई । कम्पनी की सात संशोधित गेहूं किस्में देशभर के किसानों की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। इनमें सुशिका (ईगल-135) और हर्षिका (ईगल-145) जैसी किस्में वर्षों से किसानों की पसंद बनी हुई है । सुशिका विशेष रूप से मध्यप्रदेश और गुजरात के किसानों को  संतोषजनक उत्पादन  देने के कारण  इसकी मांग निरंतर बढ़ रही है। वहीं हर्षिका किस्म ड्यूरम (काठिया) गेहूं की श्रेणी में आती है, जो गिरने के प्रति सहनशीलता और उच्च उपज क्षमता के कारण पिछले दस वर्षों से किसानों  का अच्छा  प्रतिसाद  मिला है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि ईगल सीड्स पिछले 42 वर्षों से शीर्ष सोयाबीन बीज प्रदाता कंपनी के रूप में स्थापित है।अब यही सफलता कंपनी ने गेहूं के बीजों में भी प्राप्त की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री वैभव जैन  एवं  सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) श्री अनिल कोल्ते के नेतृत्व में ईगल सीड्स निरंतर अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से किसानों को नई और उन्नत बीज किस्में उपलब्ध  करा रही है , जिससे  किसानों का भी ईगल सीड्स पर वर्षों से विश्वास कायम है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com