Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जेके टायर ने एमपी ऑटो शो में नए उत्पाद प्रदर्शित किए

29 अप्रैल 2022, इंदौर ।  जेके टायर ने एमपी ऑटो शो में नए  उत्पाद प्रदर्शित किए – भारतीय टायर उद्योग और रेडियल टायर टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख एवं अग्रणी कंपनी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ने एमपी ऑटो शो 2022 में नए दौर की मोबिलिटी संबंधी जरूरतों को पूरा करने वाले, अपने नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट उत्पादों के जेके टायर पवेलियन का उद्घाटन श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, एवं श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने श्री वी. के. मिश्रा, टेक्निकल डायरेक्टर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के साथ किया।

पवेलियन में, जेके टायर के ये उत्पाद विशेष रूप से स्मार्ट टायर तकनीक, नए लॉन्च किए गए पंचर गार्ड टायर और इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए टायरों की रेंज में पेश किए ग।   जिनमें कॉमर्शियल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन के साथ पैसेंजर कारें तथा टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स शामिल हैं। इसके अलावा, नए जमाने की सेंसर टेक्नोलॉजी, ट्रील मोबिलिटी सॉल्यूशंस, का भी प्रत्यक्ष  प्रदर्शन किया गया, जो चलते वाहनों के टायर डेटा को एकत्र करती है। इन उत्पादों की विविध रेंज को तीन अलग-अलग ज़ोन में प्रदर्शित किया गया । न्यू एज सॉल्यूशंस, ईवी जोन और न्यू लॉन्च। न्यू एज सॉल्यूशंस में पैसेंजर वाहन सेगमेंट में स्मार्ट टायर, पंचर गार्ड टायर और टायर की अन्य रेंज का प्रदर्शन किया।  ईवी जोन में, कॉमर्शियल केटेगरी में ईवी उत्पादों की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की गई थी। जेके टायर ने कॉमर्शियल सेगमेंट के लिए तीन उत्पादों को लॉन्च किया।

इस मौके पर श्री वी. के. मिश्रा, टेक्निकल डायरेक्टर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि “जेके टायर की पहचान टायर टेक्नोलॉजी में लगातार इनोवेशन करने वाली कंपनी के रूप में है। हम ‘स्मार्ट टायर’ टेक्नोलॉजी पेश करने वाली पहली टायर कंपनी रहे हैं। जेके टायर में, हमारा प्राथमिक उद्देश्य तकनीकी बढ़त के साथ केटेगरी-केंद्रित टायर पेश करना है। एमपी ऑटो शो में हमारे सभी उत्पादों का प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बेहतरी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile