Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आयल पाम खेती देखने अधिकारी आंध्र पहुंचे

16 सितम्बर 2024, भोपाल: आयल पाम खेती देखने अधिकारी आंध्र पहुंचे – सोयाबीन के कम दाम मिलना एवं इसके उत्पादन की अधिक लागत होने के कारण प्रदेश में सरकार से मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है । सोयाबीन फसल पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर किसानों ने आंदोलन भी किये। कृषि विभाग ने प्रदेश में सोयाबीन का विकल्प तलाशने के लिए आयल पाम की खेती को अपनाने के लिए आंध्र प्रदेश में संभावना देखी । राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ)आयल पाम के म, प्र, में क्रियान्वन हेतु 29 जिलों को चिन्हित किया है । आयल पाम की खेती उत्पादन से लेकर प्लाटिंग मटेरियल , संस्करण एवं उन्नत तकनीक को देखने के लिए कृषि संचालनालय के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा एवं विदिशा जिले के उप संचालक कृषि भ्रमण दल के साथ आंध्र प्रदेश पहूचे। आईसीएआर इंस्टिट्यूट आयल पाम रिसर्च पेडावेगीएलुरु जिला पश्चिम गोदावरी में दो दिवसीय आयल पाम खेती पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ के सुरेश के मार्गदर्शन में तकनीकी अध्ययन किया । आयल पाम खेती के लिए प्रदेश की जलवायु, मिट्टी अनुकूल रही तो यह निश्चित सोयाबीन का विकल्प साबित होगा। भ्रमण दल में उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा श्री जितेंद्र कुमार सिंह, विदिशा के श्री केशव सिंह खपेड़िया, डॉ आर के झाड़े कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाड़ा,सहायक संचालक कृषि छिंदवाड़ा श्री धीरज ठाकुर, विदिशा के श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, एनएफएसएम जिला सलाहकार विदिशा डॉ दिनेश कुमार तिवारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com