Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

औषधीय पौधों की खेती तथा विपणन पर प्रशिक्षण आयोजित  

29 अप्रैल 2025, बुरहानपुर: औषधीय पौधों की खेती तथा विपणन पर प्रशिक्षण आयोजित – मध्यप्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला आयुष कार्यालय में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें एक जिला-एक औषधि उत्पाद के तहत हल्दी के प्रचार-प्रसार, विभिन्न विभागों की योजना, औषधीय पौधों की खेती, संग्रहण, भंडारण, प्राथमिक संस्करण तथा विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बाजार अनुसार खेती करने की भी सलाह दी गई, जिससे कम उत्पादन में अच्छा मुनाफा लिया जा सके। डॉ. विजय यावतकर ने हल्दी के गुणों के बारे में बताते हुए कहा कि, औषधियां जैसे- हरिद्रा खंड, पुग खंड तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों में भी हल्दी का उपयोग होता है। औषधियों में हल्दी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मेघा विभूते एवं मोनिका जायसवाल, उद्यानिकी विभाग विकासखंड अधिकारी गजानंद पाण्डेय, आयुष विभाग से डॉ. शांतिलाल भिलावेकर, बसंत गावस्कर, मयूर अतरदे, एफपीओ खामनी से डायरेक्टर प्रमोद पाटील, विजय रावत, उन्नतशील किसान रघुनाथ चौधरी, संजय यावतकर, वसंता पाटील उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com