Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर किया प्रदर्शन

17 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर किया प्रदर्शन – मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर आज कलेक्ट में धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। मामला किसानो के खेती में दिन प्रतिदिन हो रहे घाटे को लेकर है। भारत सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण किया जाता है। इस वर्ष शासन ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपए निर्धारित किया है तथा मक्का का 2225 रुपए निर्धारित किया है। किसानों को ऐसा मानना है कि इस रेट में फसल बेचने में लागत ही नहीं निकल रही है।

अपनी बात शासन तक पहुंचने को लेकर आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने नगर में जुलूस निकाला तथा कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन का प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सोपा। किसानों ने प्रधानमंत्री से अपनी 19 सूत्रीय मांग की है। किसान मांग कर रहे हैं कि सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 तथा मक्का का समर्थन मूल्य 3000 किया जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com