Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी  

28 अक्टूबर 2026, रायपुर: रायपुर: ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम अंधियारखोर, विकासखंड नवागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की सेहत बचाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने और संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अंधियारखोर के सरपंच भी उपस्थित रहे।

एनआईबीएसएम के वैज्ञानिक डॉ. पी. मुवेंथन एवं डॉ. योगेश येले ने किसानों से संवाद किया। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के विषय विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी एवं श्री डोमन सिंह टेकाम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व, मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के चयन एवं उपयोग और फसलों में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, खेती की लागत कम करने और फसल उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग जरूरी है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयुक्त पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

किसान-वैज्ञानिक संवाद में समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याएं और चुनौतियां विशेषज्ञों के सामने रखीं। वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुझाव दिए। साथ ही, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने, कृषि संसाधनों का सही उपयोग करने और पर्यावरण के अनुकूल खेती अपनाने पर जोर दिया गया। ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना, मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में कुल 38 किसानों ने भाग लिया, जिनमें तीन महिला किसान शामिल थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें