Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: अटल डिजिटल सुविधा I मानसून 2025 I खरपतवार I कामधेनु योजना I कृषि संकल्प अभियान

14 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ को ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण में गेम-चेंजर बताया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रालय (महानदी भवन), रायपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और निकोबार द्वीपसमूह में पहुंचा; देशभर में बारिश और लू को लेकर अलर्ट जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 मई, 2025 को दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीपसमूह और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में व्यापक वर्षा, पश्चिमी हवाओं की मजबूती और आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) में गिरावट जैसे प्रमुख मौसमीय संकेतकों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. शिवराज सिंह चौहान ने कहा- देशभर में 15 दिवसीय अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों से करेंगे सीधा संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत देश के 700 से अधिक जिलों में 15 दिवसीय व्यापक पहल शुरू की जा रही है। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा, पूरी खबर पढ़े….

4. 2025 मानसून अलर्ट: 27 मई से बारिश की शुरुआत, धान-मक्का की बुवाई शुरू!

 किसानों के लिए खुशखबरी है! इस बार मानसून समय से 5 दिन पहले आने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 27 मई को केरल तट पर मानसून की पहली बारिश हो सकती है। यह पिछले 5 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मानसून होगा। इससे धान, मक्का, सोयाबीन और गन्ना जैसी फसलों की बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

5. खरपतवार अनुसंधान निदेशालय की 6 टीमें चलाएंगी कृषि संकल्प अभियान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा देशभर में कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून, 2025 तक चलाने की घोषणा की गई है।  इसी तारतम्य में, डॉ पी के सिंह , अध्यक्ष, प्रेस तथा मीडिया समिति खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर ने प्रेस विज्ञप्ति में  बताया कि खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के 18 वैज्ञानिकों की 6 टीमों को मध्यप्रदेश के 6 विभिन्न जिलों में यह अभियान क्रियान्वित करने का दायित्व सौंपा गया है, पूरी खबर पढ़े….

6. विकसित कृषि संकल्प अभियान: खरीफ से पहले 700 जिलों में किसानों से सीधा संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) मिलकर देश के 700 से अधिक जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू करने जा रहे हैं। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा, जिसके तहत कृषि वैज्ञानिक और मंत्रालय के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से बातचीत करेंगे और उन्हें आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराएंगे। पूरी खबर पढ़े….

7. तापी बेसिन मेगा प्रोजेक्ट: दो राज्यों के 3.5 लाख हेक्टेयर खेतों में आएगा पानी

 मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने मिलकर “तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना” के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. शनिवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना के लिए समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. पूरी खबर पढ़े….

8. वैज्ञानिकों का कमाल, खेत में खाद डालने के लिए बनाई स्वचालित मशीन

किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीक विकसित करने का सिलसिला जारी रहता है। इसी श्रृंखला में एक और कमाल किया है वैज्ञानिकों ने। यह कमाल है स्वचालित मशीन और इसके माध्यम से किसान अपने खेतों में खाद आराम से डाल सकते है। अर्थात मशीन से खाद डालों और पैसे भी बचाओं । पूरी खबर पढ़े….

9. खाद का अग्रिम उठाव कर बाद की परेशानियों से बचें- श्री धनवाल

शासन की अग्रिम खाद भंडारण योजना अंतर्गत अब तक खरगोन जिले की 128 सहकारी संस्थाओं में 33 हजार 359 मेट्रिक टन एवं बडवानी जिले की 54 सहकारी संस्थाओं में 17 हजार 196 मीट्रिक  टन खाद का भंडारण कर लिया गया है। जिसमें से खरगोन जिले में मात्र 02 हजार 387  मीट्रिक  टन तथा  बड़वानी   जिले  में 231  मीट्रिक  टन खाद का किसानों के द्वारा उठाव किया गया है जो कि अत्यंत कम है। पूरी खबर पढ़े….

10. डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना का लाभ उठावें पशुपालक

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप  संचालक  द्वारा बताया गया कि सभी वर्ग के किसान पशुपालक डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई की स्थापना बैंक ऋण की सुविधा के साथ शासकीय अनुदान से कर सकते है। आवेदक की पात्रता हितग्राही मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए। योजना सभी वर्ग के पशुपालकों के लिए है। पूरी खबर पढ़े….