Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद का अग्रिम उठाव कर बाद की परेशानियों से बचें- श्री धनवाल

12 मई 2025, खरगोन: खाद का अग्रिम  उठाव कर बाद की परेशानियों से बचें- श्री धनवाल – शासन की अग्रिम खाद भंडारण योजना अंतर्गत अब तक खरगोन जिले की 128 सहकारी संस्थाओं में 33 हजार 359 मेट्रिक टन एवं बडवानी जिले की 54 सहकारी संस्थाओं में 17 हजार 196 मीट्रिक  टन खाद का भंडारण कर लिया गया है। जिसमें से खरगोन जिले में मात्र 02 हजार 387  मीट्रिक  टन तथा  बड़वानी   जिले  में 231  मीट्रिक  टन खाद का किसानों के द्वारा उठाव किया गया है जो कि अत्यंत कम है।

इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक श्री पीएस धनवाल द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान अपनी खरीफ फसलों के लिए लगने वाले खाद का अग्रिम भंडारण कर लें, ताकि सीजन के समय उन्हें खाद उठाव करने में कोई परेशानी का सामना न करना पडें। वर्षा प्रारंभ होते ही उर्वरकों की मांग  बढ़  जाती है, यदि किसानों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद संस्था से अग्रिम उठाव कर लिया जाता है, तो संस्था के गोदाम में रिक्तता आने से संस्था द्वारा और अग्रिम भंडारण कर लिया जाएगा, ताकि संस्था को खाद भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा,  वहीं किसानों को भी पीक सीजन में खाद आपूर्ति की समस्या भी  नहीं  रहेगी।          

खरगोन एवं  बड़वानी  जिले की सभी संस्थाओं को  निर्देशित  किया गया है, कि संस्था कार्य  क्षेत्र  के समस्त ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को अग्रिम खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि किसानों को पीक सीजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कृषि विभाग के मैदानी अमले से भी अनुरोध किया गया है कि अपने क्षेत्र के किसानों को सहकारी संस्थाओं में भंडारित रासायनिक खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com