Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: किसान ने बदला खेती का तरीका, चीकू-अमरूद-नारियल के साथ कर रहे फूलों की खेती, अच्छी कमाई की उम्मीद

02 नवंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर: किसान ने बदला खेती का तरीका, चीकू-अमरूद-नारियल के साथ कर रहे फूलों की खेती, अच्छी कमाई की उम्मीद – मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी और बहुफसली खेती को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने किसान भावला पिता बुटिया के खेत और फलोद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान ने उन्हें अपनी खेती के अनुभव और नवाचारों की जानकारी दी।

किसान भावला ने बताया कि पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती करते थे, लेकिन कृषि और उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने खेती का तरीका बदला और बहुफसली खेती अपनाई। वर्तमान में उनके खेत में चीकू, अमरूद और नारियल के पौधों के साथ फूलों की खेती भी की जा रही है। किसान ने बताया कि पिछले साल पपीते की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी हुई थी। इस साल उन्होंने गेंदे के फूलों की खेती की है। दीपावली के आसपास गेंदे के फूलों की मांग और कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें इस बार पिछले साल से अधिक कमाई होने की उम्मीद है।

कलेक्टर नीतू माथुर ने किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उद्यानिकी और बहुफसली खेती के माध्यम से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इस तरह के नवाचार दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने किसानों से खेती में नए तरीकों और उपलब्ध कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजस्व मनोज गरवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें