Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: देवास में किसानों का होगा सम्मान, 1 से 3 नवंबर तक लगेगी विभागीय प्रदर्शनी

02 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: देवास में किसानों का होगा सम्मान, 1 से 3 नवंबर तक लगेगी विभागीय प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर देवास जिले के किसानों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जिले के संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार 1 से 3 नवंबर 2026 तक मल्हार स्मृति मंदिर देवास में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, आत्मा परियोजना, मत्स्य पालन तथा नाबार्ड से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रगतिशील, नवाचारी, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, एफपीओ, बीआरएससी सेक्टर, मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले दो-दो किसानों के नाम की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान प्रदान करना है।

जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई जाएगी विभागीय प्रदर्शनी

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, आत्मा परियोजना, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सहकारी बैंक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा नाबार्ड सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करें। प्रदर्शनी में किसानों के हित में संचालित योजनाओं, नवाचारों एवं कृषि विकास से संबंधित जानकारी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें