Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैज्ञानिकों का कमाल, खेत में खाद डालने के लिए बनाई स्वचालित मशीन

13 मई 2025,भोपाल: वैज्ञानिकों का कमाल, खेत में खाद डालने के लिए बनाई स्वचालित मशीन – किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीक विकसित करने का सिलसिला जारी रहता है। इसी श्रृंखला में एक और कमाल किया है वैज्ञानिकों ने। यह कमाल है स्वचालित मशीन और इसके माध्यम से किसान अपने खेतों में खाद आराम से डाल सकते है। अर्थात मशीन से खाद डालों और पैसे भी बचाओं ।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने एक स्वचालित मशीन बनाई है जिसके जरिए खेत में खाद डाली जाती है । खाद की लागत कम करने वाली यह मशीन खेत में घूम-घूम कर खाद डालेगी, जिस पौधे को जरूरत होगी उसे खाद दी जाएगी, जिससे खाद की लागत भी कम होगी, उत्पादन भी ज्यादा होगा, इस मशीन में सेंसर लगा है, यह जांच कर उसी हिसाब से खाद देता है, यह ऑटोमेटिक मशीन है, इसे रिमोट से चलाया जा सकता है, जैसे खेत में कीटनाशक का छिड़काव के लिए कृषि ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में खाद छिड़कने के लिए ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा, इससे यूरिया खाद खेत में डाल सकते है। यह छोटी मशीन है, जिससे फसल को नुकसान नहीं होगा। ऑटोमेटिक खाद छिड़कने की मशीन अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन 1 साल में यह बाजार में उपलब्ध हो सकती है। ऐसा इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है। वह बताते हैं कि इससे किसान की मेहनत और लागत कम होगी। इस मशीन का निर्माण किसान की मदद और खेती की लागत कम करने के लिए किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com