Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटने से उपभोक्ता खुश

21 मई 2022, नई दिल्ली । पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटने से उपभोक्ता खुश – पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए यह खबर राहत देने वाली है कि सरकार ने पेट्रोल -डीज़ल की कीमतों में कटौती कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ईंधन पर सेन्ट्रल एक्ससाइज ड्यूटी को कम कर दिए जाने से पेट्रोल-डीज़ल  के दाम घट गए  हैं। इससे उपभोक्ता खुश हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेट्रोल और डीज़ल की सेन्ट्रल एक्ससाइज ड्यूटी को कम करने की जानकारी ,एक ट्वीट के माध्यम से दी। सरकार ने पेट्रोल पर सेन्ट्रल एक्ससाइज ड्यूटी 8 रु प्रति लीटर और डीज़ल पर  6 रु. प्रति लीटर कम कर दी है । इस फैसले से  पेट्रोल के दाम 9 रु. 50 पैसे और डीज़ल के दाम 7  रु. प्रति लीटर कम हो  गए हैं। हालाँकि इस फैसले से सरकार के राजस्व में एक लाख करोड़ रु प्रति वर्ष की कमी आएगी।

सरकार के इस फैसले से वैसे तो हर उपभोक्ता को फायदा होगा लेकिन आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खास तौर से किसानों को विशेष लाभ होगा , क्योंकि इन दिनों गांवों में ट्रैक्टर से खेतों की जुताई का कार्य शुरू हो गया है। डीज़ल के दाम घटने से कृषि लागत में कमी आएगी

महत्वपूर्ण खबर: देश में सवा लाख टन से अधिक शहद उत्पादन हो रहा है -कृषि मंत्री श्री तोमर