Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को उपभोक्ता से जोड़ने नई दिल्ली में पूसा एग्री हाट 

08 जून 2023, नई दिल्ली: किसानों को उपभोक्ता से जोड़ने नई दिल्ली में पूसा एग्री हाट – किसानों के उत्पादों को सीधे उपभोक्ता को उपलब्ध कराने के प्रयास में दिल्ली में  एग्री हाट का निर्माण किया गया है जिसका उद्देश्य शुद्ध स्वदेशी कृषि उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाना है। पूसा एग्री हाट में आर्यावर्त स्वदेशी उत्पाद की दुकान पूसा के उद्‌घाटन समारोह में महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डॉ. पाठक ने कहा कि जैविक या प्राकृतिक कृषि हमारी सनातन परंपरा रही है जिसमें हम जल, जीवन, जलवायु, जंगल, जानवर,जमीन, जनता और जनादेश, सब को साथ लेकर चलते हैं।

डॉ. पाठक ने कहा कि पूसा संस्थान उनकी आत्मा है | उन्होंने आश्वासन दिया कि पूसा एग्री हाट को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग देते रहेंगे। डॉ० सी० विश्वनाथन, संयुक्त निदेशक (अनुसंधान), ने पूसा हाट की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि अब दिल्लीवासियों को शुद्ध एवं सात्विक खाद्य पदार्थ सीधे किसानों द्वारा उपलब्ध होंगे। 

संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ. आर. एन. पडारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सभी नागरिकों के पोषण एवं स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और इसके लिए किसानों के बीच प्राकृतिक कृषि का प्रचार-प्रसार करना होगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता, अथर्ववेद के प्रकांड पंडित, आचार्य हनुमत प्रसाद उपाध्याय ने कहा, देश का किसान यदि वेद के अनुसार सत्याचरण करेगा तो कभी भी अपनी भूमि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशियों का प्रयोग नहीं करेगा। इनके अनुसार कृषि कार्य वैश्य वर्ण में आता है जिसके अंतर्गत अन्न उगाने वाला और उसका व्यापार करने वाला, दोनों आते हैं अर्थात किसान और व्यापारी दोनों यदि सत्य की राह पर चलेंगे तो व्यापार भी सात्विक बन जाएगा। समारोह में प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक, पद्मश्री डा. वी.पी. सिंह ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )