Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तिरुमाला ‘नित्य अन्नदानम’ के लिए किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां

17 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: तिरुमाला ‘नित्य अन्नदानम’ के लिए किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां – तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीडीडी) के कार्यकारी अधिकारी ए.वी. धर्म रेड्डी ने गत सप्ताह  आंध्र प्रदेश के रायलसीम जिले के किसानों के साथ एक बैठक की, जिसमें किसानों को मुफ्त भोजन योजना ‘नित्य अन्नदानम’ में उपयोग के लिए जैविक सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रेड्डी ने कहा, “टीटीडी के पास सब्जी दाताओं की एक लंबी सूची है जो नियमित रूप से अन्नदानम गतिविधियों में योगदान करते हैं। हम हर किसान को एक सब्जी दाता से जोड़ेंगे जो बदले में सभी उपज को एक विश्वसनीय मूल्य पर खरीदेगा। यह न केवल उपज की पूरी बिक्री सुनिश्चित करेगा बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के प्रबंधन के इरादे को भी पूरा करेगा।

उपज की निकटता और आसान परिवहन के कारण, इस पहल को तिरुपति और चित्तूर जिलों के किसानों के साथ शुरू करने का फैसला  लिया गया है, और फिर बाद में इसे पड़ोसी जिलों जैसे अन्नामय्या, कडपा और नेल्लोर आदि में चरणबद्ध तरीके से विस्तारित किया जायेगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )