Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून

12 मई 2025, नई दिल्ली: देश में समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून – किसानों के लिए अच्छी खबर है कि इस बार मानूसन देश में तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग (ढ्ढरूष्ठ) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह काफी जल्दी होगा। 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2018 में 29 मई को मानसून आया था।

आईएमडी ने बताया कि आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है।
भारत में सालभर की कुल बारिश का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान होता है। देश के 70 से 80 प्रतिशत किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। इसलिए मानसून की स्थिति का फसल उत्पादन और महंगाई पर सीधा असर पड़ता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अगर मानसून कमजोर रहता है तो पैदावार घट सकती है, जिससे महंगाई बढऩे की आशंका होती है। भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 20त्न है और यह देश की आधी आबादी को रोजगार देता है।

अगर मानसून अच्छा रहता है तो किसानों की आमदनी बढ़ सकती है, खासकर फेस्टिव सीजन से पहले। इससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ती है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com