Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

गोदरेज एग्रोवेट ने कपास के लिए अम्ब्रेला ब्रांड पायना लॉन्च किया

11 मई 2023, नई दिल्ली: गोदरेज एग्रोवेट ने कपास के लिए अम्ब्रेला ब्रांड पायना लॉन्च किया – गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस ने  टिकाऊ कपास उत्पादन के लिए अम्ब्रेला ब्रांड पायना (Pyna) के लॉन्च की घोषणा की हैं। कपास के सेलेक्टिव शाकनाशियों की अवधारणा स्थापित करने में अग्रणी गोदरेज एग्रोवेट अपने कपास खरपतवार नाशकों  में से तीन हिटवीड, हिटवीड मैक्स और मैक्सकॉट की बिक्री पायना ब्रांड के नाम से करेगा।

कपास की फसल प्रारंभिक अवस्था में धीमी गति से बढ़ती है। इसके अतिरिक्त पौधों  के बीच अधिक दूरी होने के कारण खरपतवार कपास की उपज को 45-50% तक प्रभावित करते हैं। पायना  ब्रांड बीज बोने से लेकर फूल आने तक खरपतवार प्रबंधन के अनेक  विकल्प दे रहा है  है। किसानों को  अब खरपतवार मुक्त फसल की लंबी अवधि मिल सकती  है। पायना ब्रांड, फसल और खरपतवार के बीच चल रही खींचा-तानी  को कम करता है और शुरुआती दिनों  में कपास की फसल को स्थापित करने में मदद करता है, जिसका सीधा उपज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गोदरेज एग्रोवेट  ने यह भी घोषणा की कि वे पायना  ब्रांड लोगो (Logo) को बायर क्रॉपसाइंस, रैलिस इंडिया, धानुका एग्रीटेक, पीआई इंडस्ट्रीज और इंडोफिल इंडस्ट्रीज जैसी सहयोगी मार्केटिंग कंपनियों  को भी देगा । उपयोग करने में आसान और सुरक्षित, पायना ब्रांड उत्पाद किसानों को खरपतवार नियंत्रण के हाथों से निंदाई और यांत्रिक तरीकों पर निर्भरता कम करने में सहायता करते हैं।

जीएवीएल के क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस के सीईओ राजावेलु एन के ने कहा, “वैश्विक स्तर पर भारत में कपास की खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र है। हालाँकि, कुल कपास क्षेत्र का केवल 10% ही ठीक से उपचार  किया गया है, इसने न केवल उत्पादकता बढ़ी है बल्कि किसानों के मुनाफे में इजाफा हुआ  है। इसलिए टिकाऊ कपास उत्पादन को सक्षम करने के लिए, हम पायना ब्रांड के तहत अपनी बड़ी पेशकशों को लाकर खुश हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने आगे कहा “हर बार किसानों को गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, हम पायना ब्रांड का लाभ उठाने के लिए सह-विपणक के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। इससे उन्हें पिछले 36 वर्षों में किसानों के बीच गोदरेज ब्रांड द्वारा अर्जित किए गए भरोसे का लाभ उठाने और सामूहिक रूप से 90% अनछुए कपास क्षेत्र का दोहन करने का अवसर मिलेगा ।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गोदरेज एग्रोवेट  पहली कंपनी थी जिसने 2007 में उभरती हुई सेलेक्टिव कपास शाकनाशी, हिटवीड को पेश किया। कपास के पौधों को मिट्टी को प्रभावित किए बिना मजबूत विकास के लिए अधिक स्थान, प्रकाश और हवा प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए इसे बुवाई के 20-25 दिनों (डीएएस) के बाद उपयोग के लिए विकसित किया गया था। कपास की फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 2019 में हिटवीड मैक्स को लॉन्च किया था। यह  फसल में बुवाई के बाद 7-15 दिन (डीडीएस) के अंतराल में डालने पर किसानो को फसल सुरक्षा और बेहतर प्रभावकारिता प्राप्त करने में सक्षम बनायेगा। 2023 में कंपनी ने Maxxcott को 0-3 डीएस के उपयोग के लिए एक प्री-एमरजेंस शाकनाशी को लॉन्च किया – जो कपास में प्रमुख खरपतवारों के विकास को समाप्त करता है, कपास अंकुरण  की अच्छी वृद्धि को सुनिश्चित करता है और प्रमुख खरपतवारों को बढ़ने से रोकता हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )