Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नर्चर.रिटेल B2B प्लेटफ़ॉर्म अब ऑनलाइन फसल सुरक्षा उत्पाद बेचेगा

14 जुलाई 2023, नई दिल्ली: नर्चर.रिटेल B2B प्लेटफ़ॉर्म अब ऑनलाइन फसल सुरक्षा उत्पाद बेचेगा – नर्चर.रिटेल B2B एग्री-इनपुट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फसल सुरक्षा उत्पादों की एक व्यापक रेंज लॉन्च की है जो मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

इन ऑनलाइन उत्पादों में शाकनाशी, कवकनाशी, कीटनाशक और जैव-उत्तेजक शामिल हैं, ये उत्पाद यूनीक्वाट (Uniquat), टर्फ (Turf), लांसर (Lancer), यील्डविन (Yieldwin), मैनज़ेट (Manzate), अमेरेक्स (Amerex), राइसबैक (Ricebac), इमिडास्टार (Imidastar) और लैम्ब्डा स्टार (Lambda Star )हैं।

लॉन्च किए गए उत्पाद पोर्टफोलियो में फसल सुरक्षा, जैव-उत्तेजक और फसल पोषण उत्पाद शामिल हैं जो खरपतवार नियंत्रण में मदद करते हैं। यह उत्पाद बीज उपचार, प्रचुर मात्रा में कल्ले फूटना और विकास के लिए मिट्टी में पोषण सुनिश्चित करना, बीज बोने से लेकर विकास और परिपक्वता चरण तक किसानों के सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह लॉन्च नर्चर.फार्म के नर्चर.रिटेल डिवीज़न के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह अपने ऑनलाइन-विशेष उत्पाद की पेशकश का विस्तार करता है। यह डिजिटल कॉमर्स के प्रति कृषि-इनपुट कंपनियों की मानसिकता में एक प्रगतिशील बदलाव का भी प्रतिनिधित्व करता है। इन उत्पादों को मुख्य अतिथि यूपीएल एसएएस के सीईओ आशीष डोभाल की उपस्थिति में अपने रिटेलर नेटवर्क के बीच नर्चर.रिटेल द्वारा शुभ आरंभ कार्यक्रम के माध्यम से लॉन्च किया गया था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यूपीएल एसएएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष डोभाल ने कहा, ”भारत में, लगभग 3,50,000 पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त कृषि-इनपुट खुदरा विक्रेता 150 मिलियन किसानों को सेवाएं प्रदान करते हैं। इनमें से अधिकांश कृषि-इनपुट उत्पाद पारंपरिक नेटवर्क (ऑफ़लाइन) के माध्यम से वितरित किए जाते हैं। ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव उत्पाद लाइन लॉन्च करने के लिए नर्चर.रिटेल के साथ सहयोग करके, हम अप्रयुक्त बाजारों की सेवा कर सकते हैं। यह पहल अग्रणी कृषि-इनपुट कंपनियों के हितों की रक्षा करता है और यह सुनिश्चित करता हैं कि इससे पारंपरिक वितरण चैनल अप्रभावित रहें।”

नर्चर.रिटेल के बिजनेस हेड, विशाल दुबे ने कहा, ”खरीफ सीजन का जश्न मनाने के लिए हम अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव उत्पाद लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। ऑनलाइन-विशेष उत्पाद 72 घंटे की डिलीवरी के वादे के साथ 14 राज्यों में उपलब्ध होंगे। कृषि-खुदरा विक्रेता फसल जीवन चक्र के दौरान सस्ती दरों पर सर्वोत्तम कृषि-इनपुट खरीद सकते हैं। हम तेजी से और अधिक ऑनलाइन विशिष्ट उत्पाद जोड़ेंगे, जिससे कृषि-खुदरा विक्रेताओं के लिए विकास के नए रास्ते खुलेंगे।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )