Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा ने कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स – रबी 2021 की घोषणा की

कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स के 2021 रबी संस्‍करण में छिंदवाड़ा ने बाजी मारी

6 सितम्बर 2021, मुंबई ।  महिंद्रा ने कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स – रबी 2021 की घोषणा की – भारत के अग्रणी ट्रैक्‍टर निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स के दूसरे संस्‍करण के विजेताओं की घोषणा कर दी है। अवार्ड के रबी 2021 संस्‍करण में उन किसानों व संस्‍थानों को सम्‍मानित किया गया जिन्‍होंने पिछले रबी में कृष-ई पद्धतियों को प्रभावी तरीके से अपनाया और इस प्रकार, उनकी प्रति एकड़ आमदनी में वृद्धि हुई।Yuva-Kisan-Champion--Rahul-Verma1Mandole

खरीफ और रबी मौसमों के छमाही इवेंट, कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स से उन किसानों और संस्‍थाओं को सम्‍मानित किया जाता है जिन्‍होंने कृषि क्षेत्र में अपनी राइज जर्नी में सकारात्‍मक बदलाव को गति दी है। 5 श्रेणियों के अंतर्गत विजेताओं को 11 राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिये गये। पूरे भारत के 45 कृष-ई सेंटर्स के किसानों ने अवार्ड के रबी 2021 संस्‍करण में हिस्‍सा लिया था।

इस मौके पर, रमेश रामचंद्रन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एफईएस स्‍ट्रेटजी एंड एफएएएस, एमएंडएम लिमिटेड ने कहा, ”हमें कृष-ई चैंपियन अवार्ड्स के 2021 रबी संस्करण के विजेताओं की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इन पुरस्कारों के माध्यम से, हम उन किसानों और कृषि उद्यमियों को सम्‍मानित करना चाहते हैं जिन्होंने नई कृषि तकनीकों और मशीनीकृत समाधानों सहित आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर ‘प्रति एकड़ आय‘ में वृद्धि का प्रदर्शन किया है। ये कृष-ई चैंपियन प्रगतिशील खेती के दूत होंगे जो साथी किसानों को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

‘एक्‍सपर्ट तकनीक. नये उपाय. परिणाम दिखाये’ – की टैगलाइन वाला, कृष-ई महिंद्रा का फार्मिंग ऐज ए सर्विस (एफएएएस) व्‍यावसायिक खंड है जो किसानों के लिए प्रगतिशील, किफायती एवं सुलभ तकनीकी सेवाओं के लिए है।  अब कृष-ई सेंटर्स देश भर में कई महिंद्रा डीलरशिप्‍स के अंग बन चुके हैं, ये सेंटर्स किसानों को स्‍मार्ट फोन ऐप्‍स के जरिए परामर्श ,मृदा परीक्षण ,फार्म इक्विपमेंट रेंटल आदि सेवाएं आसानीपूर्वक सुलभ करायेंगे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें