Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रोवेरो टेक्नॉलॉजिस के इंदौर कार्यालय का शुभारंभ

02 जनवरी 2024, इंदौर: ग्रोवेरो टेक्नॉलॉजिस के इंदौर कार्यालय का शुभारंभ – नई कृषि आदान कम्पनी ग्रोवेरो टेक्नॉलॉजिस प्रा .लि. ने गत दिनों इंदौर में अपने कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कम्पनी के सीईओ श्री नवदीप मेहता ,मार्केटिंग हेड श्री तरुण पांटा ,एसबीएच हेड श्री पंकज गुप्ता, बीयू हेड श्री बीरेंद्र चतुर्वेदी ,सीबीएम श्री मनीष शर्मा, श्री दीपक शर्मा एवं व्योम कुमार ,सी एन्ड एफ श्री राहुल सुगंधी, कृषक जगत संचालक श्री सचिन बोंद्रिया सहित मध्यप्रदेश के टेरिटरी बिजनेस मैनेजर उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री मेहता ने बताया कि हमारी कंपनी पेस्टीसाइड, जैव उत्प्रेरक और न्यूट्रीशियन के उत्कृष्ट उत्पाद लेकर आ रही है। कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है आर एन्ड डी के लिए चीन के साथ अनुबंध किया गया है। तकनीक , गुणवत्ता और शृंखला के मामले में आगामी पांच वर्षों में शीर्ष 10  कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। अभी हमारे 142 उत्पाद बाज़ार में लांच हो रहे हैं , जिनमें हमारे पांच प्रमुख उत्पाद अहोरा , एक्सेलर , जाईजिल,बारजा और ट्रॉजिटी शामिल है। श्री मेहता ने बताया कि फिलहाल कम्पनी की कार्यबल संख्या एक हज़ार सदस्यों की है, जो इस वित्तीय वर्ष के समापन तक 4 हज़ार तक पहुँचने का अनुमान है।  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें