Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कटनी जिले में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव

4 अगस्त 2022, जबलपुर ।  कटनी जिले में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव – इफको जबलपुर द्वारा कटनी जिले में नैनो यूरिया को किसानों तक पहुँच बढ़ाने तथा प्रचलित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन की नवाचार योजना के माध्यम से जिला कलेक्टर कटनी श्री प्रियांश मिश्रा के मार्गदर्शन में ड्रोन परियोजना के तहत 133 एकड़ क्षेत्र में तिवरी, लिंगरी व बिछुआ व अन्य कई ग्रामों में 66 किसानों के यहां इफको नैनो यूरिया का ड्रोन द्वारा मक्के की 30-40 दिन की फसल पर छिडक़ाव कराया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कटनी, कृषि अधिकारियों एवं इफको के राज्य विपणन प्रबंधक श्री बहादुर राम की उपस्थिति में किसानों को परियोजना की जानकारी दी गई। योजना के तहत 18-22 जून 2022 की अवधि में 5 दिन में 66 किसानों की मक्के की फसल पर नैनो यूरिया का छिडक़ाव कराया गया।

कार्यक्रम के 25 दिन पश्चात तिवरी ग्राम में श्री बहादुर राम राज्य विपणन प्रबंधक भोपाल एवं श्री आर. के. एस. राठौर मुख्य प्रबंधक (विप) भोपाल तथा श्री आर. के. मिश्रा मु. क्षे. प्र. जबलपुर तथा क्षेत्र के कृषि अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने भ्रमण कर किसानों से नैनो यूरिया के छिडक़ाव के परिणामों के बारे में अनुभव व फीडबैक प्राप्त किया। किसानों के अनुसार मक्के की फसल में नैनो यूरिया के छिडक़ाव के पश्चात पौधों की वृद्धि तथा रंग में हरापन तथा भुट्टे का आकार में वृद्धि के रूप में परिणाम बहुत अच्छे प्राप्त हुये हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मक्के में लगने वाले प्रमुख कीट तथा नियंत्रण के उपाय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:दूधिया मशरूम से बढ़ेगी किसानों की आमदनी