Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

पोषक तत्वों से भरपूर – ग्रोप्लस

17 जून 2022, बड़वानी । सुपोषक तत्वों से भरपूर – ग्रोप्लस – सुनील तिवारी,बड़वानी के ग्राम-देवला, तहसील-ठिकरी ने बताया कि कपास की फसल में ग्रो-प्लस के उपयोग से उपज में वृद्धि और अच्छी गुणवत्ता वाली उपज मिलती है। 5 एकड़ कपास की फसल में उर्वरक प्रबंधन में कोरोमण्डल इन्टरनेशनल लि. का उत्पाद ग्रो-प्लस प्रयोग किया।

श्री तिवारी बताते हैं कि मैंने खाद प्रबंधन में उपयोग किया, पहले मैं डीएपी और 12:32:16 जैसे उर्वरकों का उपयोग फसलों में करता था। ग्रो-प्लस का उपयोग करने के बाद मुझे अन्य खादों की तुलना में सबसे अच्छे परिणाम देखने को मिले। प्रारंभिक अवस्था से फसल की वृद्धि तक फसल बहुत अच्छी थी, पूरी फसल की वृद्धि एक समान थी जैसे पौधे में डेंडू (घेटे) ऊपर से नीचे तक अच्छे लगे थे। उत्पादन में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

मुख्य रूप से ग्रो-प्लस उत्पाद में कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और बोरान पोषक तत्वों का पूरा मिश्रण है पर पूरी तरह से घुलनशील है, मिट्टी में कोई अम्लता प्रभाव नहीं छोड़ता है। अत: मैं किसान भाईयों से यही कहना चाहूंगा कि ऐसे उर्वरकों का चयन करें जो हमारी मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए सहायक हो।
कम्पनी के सीनियर एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि आप सभी फसलों में खाद प्रबंधन के लिए ‘ग्रो-प्लस’ उत्पाद का उपयोग कर सकते हैं और कम्पनी के अधिकारी समय-समय पर हमारी फसल का निरीक्षण करते हैं और किसानों को मीटिंग एवं प्रदर्शन प्लांट दिखाने जैसे प्रोग्राम करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि 30 जून तक बढ़ी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें