Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कलश सीड्स का लकी ड्रॉ इंदौर में सम्पन्न

18 मार्च 2023, इंदौर ।  कलश सीड्स का लकी ड्रॉ इंदौर में सम्पन्न – प्रसिद्ध बीज कम्पनी कलश सीड्स प्रा. लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का संयुक्त लक्की ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री जीतू पटवारी, विधायक (राऊ) थे। इस मौके पर कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री चिराग भट्ट, जोनल सेल्स मैनेजर (सेन्ट्रल) श्री सचिन मिश्रा, लेखा विभाग से श्री नीलेश वाघ, श्री परमेश्वर शिंदे सहित बड़ी संख्या में डीलर्स/डिस्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित थे।

श्री भट्ट ने कम्पनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना के बारे में विक्रेताओं को बताया। श्री मिश्रा ने कम्पनी के सभी उत्पादों जैसे हाइब्रिड मिर्च, टमाटर, बैंगन, भिंडी बीजों के बारे में विस्तार से बताया और भविष्य की कल्पनाओं एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री पटवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कलश सीड्स द्वारा अनुसंधान और नई तकनीकी के साथ पूरे देश में नए हाइब्रिड बीजों की उपलब्ध कराए हैं, जिनका मध्यप्रदेश के किसानों को भी लाभ मिलेगा और उनका फसलोत्पादन बढ़ेगा। अंत में लक्की ड्रॉ विजेताओं को विगत दो वर्षों के लक्की ड्रॉ पुरस्कार वितरित किए गए।

महत्वपूर्ण खबर: 46 कीटनाशकों के निर्माण, आयात पर प्रतिबंध

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile