Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

मिर्च महोत्सव में कोरोमंडल को मिला प्रथम पुरस्कार

इंदौर। गत दिनों कसरावद में सम्पन्न हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय मिर्च महोत्सव में कोरोमंडल इंटरनेशनल प्रा.लि. ने भी सहभागिता की थी। जिसमें उक्त कम्पनी के स्टॉल को संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी म.प्र. भोपाल द्वारा प्रथम स्थान दिया गया। इस आशय का प्रमाणपत्र राज्य के कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सचिन यादव ने कम्पनी के पदाधिकारियों को सौंपा।

इसके पूर्व कृषि मंत्री श्री यादव ने मिर्च महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। श्री यादव कोरोमंडल के स्टॉल पर भी पहुंचे जहाँ कम्पनी के जनरल मैनेजर श्री वलेचा एवं एग्रोनॉमिस्ट श्री पी. के.पाण्डे ने ग्रोप्लस के अलावा कम्पनी के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी।