Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

6 जून 2022, जयपुर: राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी – प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक राजफैड श्रीमती श्रेया गुहा की उपस्थिति में मंगलवार को यहां राजफैड सभागार में राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ। एमओयू पर राजफैड की ओर से वित्तीय सलाहकार श्री उषस्पति त्रिपाठी एवं पीएनबी की ओर से मुख्य प्रबंधक श्री निखिल ने हस्ताक्षर किए।

राजफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि राजफैड ने अपने व्यवसाय में विविधता लाने, समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद का त्वरित भुगतान करने सहित अन्य गतिविधियों के लिए पीएनबी के साथ एमओयू किया है।  इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी राजफैड को 2 हजार करोड़ रूपये की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक राजफैड श्री विद्याधर गोदारा, श्री अमित शर्मा, पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री आरके वाजपेयी, उप जोनल मैनेजर श्री एन.आर. बंजारा सहित राजफैड एवं पीएनबी के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:  सोयाबीन फसल को मिला जीवनदान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें