Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

अदरक लगाने का सही तरीका बतायें

  • दिनेश सोनवाने

30 मार्च 2022,  अदरक लगाने का सही तरीका बतायें –

समाधान : अदरक को लगातार एक ही खेत में न उगायें इसको हल्दी, प्याज, लहसुन, मिर्च, गन्ना, मक्का, मूंगफली तथा सब्जियों के साथ 2-3 वर्ष के फसल चक्र में सम्मिलित किया जा सकता है।

  • अदरक की क्यारियों को आधा फुट ऊंचाई की बनायें, जिनकी चौड़ाई लगभग 1 मीटर तथा लंबाई अपनी सुविधानुसार रखें। संभव हो तो गर्मी के मौसम में सफेद पॉलीथिन से गीले खेत को ढक कर सूर्य की गर्मी को 20-30 दिन तक उपचारित कर लें। इससे रोग व कीटों का प्रकोप कम होगा।
  • अनुशंसित उपलब्ध बीज का उपयोग करें। रोपाई करते समय रोपाई के गड्ढे में 25 ग्राम नीम की खली का पाउडर मिट्टी में मिला दें। रोपाई 25 से.मी. लाईन से लाईन की दूरी तथा 20 से 25 सेमी. कंद से कंद की दूरी पर करें। 20 से 30 ग्राम कंद का उपयोग बुआई के लिये करें।
  • कंद बोने के पूर्व उसे अच्छी सड़ी गोबर की खाद तथा ट्राइकोडर्मा फफूंद के मिश्रण से उपचारित कर लें। बुआई के बाद उन्हें हल्की मिट्टी से ढकें। एक एकड़ के लिये 600 से 1000 किलो कंद की आवश्यकता होगी। बुआई अप्रैल-मई के मध्य करें। बुआई के तुरन्त बाद पानी दें, क्यारियों को पलवार से ढक दें, आवश्यकता अनुसार सिंचाई दें।

अच्छी अदरक की फसल कैसे प्राप्त करें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कृषि सिंचाई जल को मृदु बनाने की तकनीक

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें