Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं गुलाब की खेती करता हूं, फूलों को अधिक समय तक अच्छा रखने के उपाय बतायें

  • नन्दकिशोर माली

29 जुलाई 2022, भोपाल । मैं गुलाब की खेती करता हूं, फूलों को अधिक समय तक अच्छा रखने के उपाय बतायें –

समाधान- आपका प्रश्न अच्छा है। गुलाब बड़ी मेहनत से पनपता है। फूल बड़ी मुश्किल से आते हैं, आकार लेते हैं। फूल का टिकाऊपन आर्थिक मदद प्रदान कर सकता है। आप निम्न उपाय करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • फूलों को तेज धार वाले चाकू से काटें, तोड़े नहीं।
  • कलम थोड़ी तिरछी करें ताकि पानी जल्दी समाप्त न हो पाये।
  • काटकर तुरन्त पानी में डालें।
  • पानी में नमक, अमोनिया, चारकोल, कपूर कोई एक डालें।
  • अधिक ठण्डा पानी नहीं डालें। सर्दी में थोड़ा कुनकुना पानी उपयोग करें।
  • पानी रोज बदलें।
  • फूलों को धूप से बचायें।
  • कृषक जगत द्वारा गुलाब पर सम्पूर्ण सामग्री पर एक पुस्तक प्रकाशित की गई है। आप गुलाब की खेती करते हैं। पुस्तक बुलवा लें अधिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: जयपुर में मनरेगा परतीन दिवसीय कार्यशाला

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें