Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

कीटनाशक और खरपतवारनाशक एक साथ मिलाकर खेत में छिड़काव किया जा सकता है।

समस्या – मैं कृषक जगत का सदस्य हूं इससे मुझे खेती संबंधी नवीन जानकारी मिलती रहती है, धन्यवाद। क्या कीटनाशक और खरपतवारनाशक एक साथ मिलाकर खेत में छिड़काव किया जा सकता है।

समाधान – आप कृषक जगत के नये सदस्य बने हैं आपको पेपर से अच्छी जानकारी मिलती है। जानकर ऐसा लगा जैसे हम अपने उद्देश्य पर चल रहे हैं। कृषक जगत पिछले 60-70 सालों से कृषि की नवीनतम जानकारी कृषकों के लिये प्रकाशित करके कृषकों को मार्गदर्शन दे रहा है। आपने पूछा है कि कीटनाशकों तथा खरपतवारनाशकों को मिलाकर  एक साथ छिड़काव  किया जा सकता है या नहीं, शायद आपने सोचा है कि एक बार में दो काम करके खर्च बचा लें परंतु यह गलत है आप किसी भी स्थिति में खरपतवारनाशी का मिश्रण कीटनाशकों के साथ ना करें और ना ही अपने आसपास के कृषकों को ऐसा करने दें। यह हानिकारक है। छिड़काव का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। इससे फसल बर्बाद हो सकती है।

– धर्मदास

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile