समस्या – समाधान (Farming Solution)

अदरक की खेती करता हूं, उपज बढ़ाने के लिए क्या करें?

परमसुख माली

20 अप्रैल 2024, भोपाल: अदरक की खेती करता हूं, उपज बढ़ाने के लिए क्या करें? – अदरक को लगातार एक ही खेत में न उगायें। इसको हल्दी, प्याज, लहसुन, मिर्च, गन्ना, मक्का, मूंगफली तथा सब्जियों के साथ 2-3 वर्ष के फसल चक्र में सम्मिलित किया जा सकता है।

अदरक की क्यारियों को आधा फुट ऊंचाई की बनायें जिनकी चौड़ाई लगभग 1 मीटर तथा लम्बाई अपनी सुविधा अनुसार रखें। सम्भव हो तो यदि गर्मी के मौसम में सफेद पॉलीथिन से गीले खेत को ढंक कर सूर्य की गर्मी से 20-30 दिन तक उपचारित कर लें। इससे रोग व कीटों का प्रकोप कम होगा।

Advertisement
Advertisement

अनुशंसित उपलब्ध बीज का उपयोग करें।

रोपाई करते समय रोपाई के गड्ढे में 25 ग्राम नीम की खली का पाउडर मिट्टी में मिला दें। रोपाई लाइनों में 25 से.मी. लाईन से लाईन की दूरी तथा 20 से 25 से.मी. कंद की दूरी पर करें।

Advertisement8
Advertisement

कंद बोने के पूर्व उसे अच्छी सड़ी गोबर खाद तथा ट्राइकोडर्मा फफंूद के मिश्रण से उपचारित कर लें। बुआई के बाद उन्हें हल्की मिट्टी से ढकें। एक एकड़ के लिए 600 से 1000 किलो कंद की आवश्यकता होती है। बुआई अप्रैल-मई के मध्य करें।

Advertisement8
Advertisement

बुआई के तुरन्त बाद पानी दें, क्यारियों को पलवार से ढंक दें, आवश्यकता अनुसार सिंचाई दें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement