Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

आम मालफार्मेशन के प्रमुख लक्षण तथा कारण

आम मालफार्मेशन के प्रमुख लक्षण तथा कारण

समस्या – आम मालफार्मेशन के प्रमुख लक्षण तथा कारण बतायें।

  • सुरेश मालवीय

समाधान

आम मालफार्मेशन के प्रमुख लक्षण तथा कारण – आम मालफार्मेशन के बारे में वर्तमान तक कारण विशेष की जानकारी की पुष्टी नहीं हो सकी है। यह बीमारी उत्तरी भारत, विशेषकर पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में अधिक होती है। इन स्थानों पर 50 प्रतिशत तक हानि पाई गई है। इस विकृति में प्रमुख लक्षण निम्नानुसार देखे गये हैं।

  • पुष्पगुच्छ से नर पुष्पों विकृत हो जाता है उसका सामान्य आकार बदल जाता है।
  • पुष्प गुच्छों का समूह एक ठूठनुमा बन जाते हैं।
  • ऐसे फूलों में फलन नहीं होता है।
  • विकृत पुष्प गुच्छ पेड़ों पर लंबे समय तक बने रहते हैं।
  • इस विकृति पर बहुत अर्से से अनुसंधान हो रहा है ताकि उसका कारण जाना जा सके एक बार कारण मालूम हो जाये तो उपचार भी सुझाये जा सकते हैं।
  • कुछ कारणों में विभिन्न रखरखाव में विसंगति पोषक तत्वों का असंतुलित उपयोग, माईट फफूंद, वाईरस तथा पौधों में हार्मोन्स का असंतुलन से भी कुछ हो सकता है।