Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

दुधारू मालवी गाय एवं देसी उन्नत नस्ल की गायों को मिलेंगे पुरस्कार

20 जनवरी 2023, आगर मालवा: दुधारू मालवी गाय एवं देसी उन्नत नस्ल की गायों को मिलेंगे पुरस्कार – कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा जिले में मालवी गाय एवं भारतीय उन्नत नस्ल के जो वंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन 13 एवं 14 फरवरी-2023 को पुराना पशु चिकित्सालय परिसर आगर में किया जा रहा है।

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं आगर डॉ एचव्ही त्रिवेदी ने बताया कि यह योजना सभी वर्ग के पशु पालकों के लिये है, जिसके पास मालवी अथवा भारतीय उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध हो तथा मालवी गाय का दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 04 लीटर या अधिक हो एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गाय का दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 06 लीटर होने पर पंजीयन के लिए पात्र होगें। प्रतियोगिता में पंजीकृत गाय के तीन समय के दुग्ध उत्पादन का औसत चयन का आधार होगा एवं पंजीकृत गायों में से सर्वाधिक दुग्ध देने वाली गाय का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस वर्ष मालवी नस्ल की गाय की प्रतियोगिता एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था पृथक-पृथक होगी। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 51 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार का प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 02 लाख रूपये,द्वितीय पुरस्कार 01 लाख रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपये प्रति गाय पर दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पशुपालकों को अपनी देसी एवं भारतीय नस्ल की दुधारू गायों के आवेदन नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था से प्राप्त कर 10 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )