Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बंदरों से परेशान उत्तरप्रदेश के किसान बने भालू

04 जुलाई 2023, लखीमपुर: बंदरों से परेशान उत्तरप्रदेश के किसान बने भालू – उत्तरप्रदेश लखीमपुर खीरी जिले के जहान नगर गांव में बंदरों ने किसानों को परेशान कर रखा हैं। ये बंदर किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन बंदरों को भगाने के लिए किसान नये-नये हथकंडे आजमा रहे है। इसी बीच किसानों ने बंदरों को भगाने के लिए एक नया तरीका निकाला हैं। किसानों का यह तरीका चारों तरफ चर्चा में बना हुआ हैं। 

लखीमपुर के किसानों को अपनी फसल को बंदरों से बचाने के लिए भालू बनना पड़ा हैं। यहां किसान भालू के कपड़े पहनकर खेतों की रखवाली कर रहें हैं। 

किसान गजेंद्र सिंह का कहना कि जहान नगर गांव में 40-45 बंदर घूम रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या को लेकर किसानों ने जिला के अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए सभी किसानों ने मिलकर पैसे इकटठा करके 4,000 रूपये  में भालू की पोशाक को खरीदा और बंदरों को फसलों को नुसकान पंहुचाने से रोकने के लिए एक व्यक्ति को खेत की रखवाली करने के लिए चुना हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें