Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य में रागी, कोदो फसलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन

इस वर्ष 17 में कोदो एवं 64 हजार हेक्टेयर में रागी बोने का लक्ष्य

20 मार्च 2021, रायपुर ।  राज्य में रागी, कोदो फसलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में लघु धान्य कोदो एवं रागी फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन फसलों को खरीफ वर्ष 2021 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। कोदो एवं रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदी से आदिवासी क्षेत्रों के किसानों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक ने बताया कि वर्ष 2020-21 में राज्य के एक हजार 560 किसानों द्वारा 1188.83 क्विंटल कोदो का बीज एवं दो 566 किसानों द्वारा 2345.34 क्विंटल रागी बीज का उत्पादन किया गया है। कोदो बीज 16 हजार 983 हेक्टेयर एवं रागी बीज 33 हजार 505 हेक्टेयर रकबे में बोनी के लिये पर्याप्त है।

जायद मौसम 2020-21 में 540 कृषकों के यहां 263.80 हेक्टेयर में रागी फसल का बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया गया है जिससे 2 हजार 110 क्विंटल बीज उत्पादन की संभावना है जो लगभग 30,149 हेक्टेयर के लिये पर्याप्त होगा। इस प्रकार खरीफ वर्ष 2021 में कोदो 16 हजार 983 हेक्टेयर एवं रागी 63 हजार 654 हेक्टेयर क्षेत्र में ली जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile