Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर कृषि महाविद्यालय में किसानों को खाद, बीज वितरण

29 अप्रैल 2023, ग्वालियर: ग्वालियर कृषि महाविद्यालय में किसानों को खाद, बीज वितरण – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन परियोजना का परिचालन किया जा रहा है। जिसमें SCSP योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को खाद, बीज व बीजोपचार के लिये जीवाणु खाद तथा दवाई का छिड़काव करने हेतु बैटरी चलित स्प्रे पम्प का वितरण किया गया।

कार्यक्रम संचालक डॉ. वर्षा गुप्ता ने बताया कि सामग्री के रूप में मूंग का बीज, डी.ए.पी. तथा बीज उपचार के लिये राईजोबियम कल्चर का वितरण प्रति एकड़ की दर से किया गया। इस योजना में ग्वालियर जिला के विभिन्न गॉवों के किसानों को लाभ विगत 5 वर्षों से दिया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीकों से उनके द्वारा अपनाई जा रही खेती प्रणाली में काफी सुधार हुआ है और उनकी उपज लगभग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश लेखी ने सामग्री वितरित की । डॉ. लेखी ने किसानों से अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी डॉ. दीप सिंह सासोडे, डॉ. एकता जोषी, वैज्ञानिक डॉ सुषमा तिवारी, आहरण एवं संवितरण अधिकारी, डॉ. आर.एस. सिकरवार, वैज्ञानिक़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें