Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले

20 मई 2022, भोपाल । नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज नाबार्ड, मध्यप्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक श्री निरूपम मेहरोत्रा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री मेहरोत्रा ने प्रदेश ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सशक्त बनाने में नाबार्ड द्वारा दिये जा रहे सहयोग की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री मेहरोत्रा ने प्रदेश में ग्रामवासियों के आर्थिक उन्नयन के लिए डिजिटल और वित्तीय साक्षरता अभियान, रूरल मार्ट, आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण और एग्री इनक्यूबेशन सेंटर ग्वालियर के माध्यम से कृषि क्षेत्र में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण और सहकारी बैंकों को दिए जा रहे सहयोग की भी मुख्य महाप्रबंधक से जानकारी ली।

महत्वपूर्ण खबर: मछुआरों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile