Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मछुआरों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे

मुख्यमंत्री निवास में हुआ मछुआ सम्मेलन

20 मई 2022, भोपाल । मछुआरों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के मछुआरों के आर्थिक उन्नयन, परिवार के सदस्यों को विवाह, शिक्षा, सहायता, बीमा योजना का लाभ दिलवाने का कार्य किया गया है। प्रदेश में स्थानीय निकायों में स्मार्ट फिश पार्लर स्थापित होंगे। इससे मछुआरे भाई-बहनों को संगठित रोजगार मुहैया कराने के साथ ही उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की स्वच्छ और ताजी मछलियों की उपलब्धता भी हो सकेगी। मुख्यमंत्री मत्स्य-विकास योजना प्रारंभ कर मत्स्य-बीज उत्पादन एवं झींगा-सह-मछली पालन के लिए सहायता दिलवाई जाएगी। मछुआरों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास में हुए बुधनी क्षेत्र मछुआ सम्मेलन में 400 हितग्राहियों को मत्स्याखेट किट और 50 हितग्राहियों को मत्स्य-विक्रय और परिवहन के लिए मोटरसाइकिल का वितरण किया। साथ ही 443 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड के स्वीकृत-पत्र भी दिए गए। प्रदेश में अब तक एक लाख 5 हजार मछुआरों को यह कार्ड दिए जा चुके हैं।

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय और केवट समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री  ने कहा कि केवट समाज को अपनी सामग्री ले जाने में भी दिक्कत होती थी। इन्हें दो पहिया वाहन दिए जा रहे हैं। योजना में अभी 50 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही मत्स्य-पालन और मत्स्याखेट कार्य की सामग्री की किट भी दी जा रही है। मोटरसाइकिल के साथ एक आइस बॉक्स भी उपलब्ध करवाया गया है। मत्स्याखेट सामग्री में जाल, कांटा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मछुआरों को मत्स्य-बीज, मछली और झींगा उत्पादन बढ़ाने प्रशिक्षण और उन्नयन, प्रभावी मार्केटिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने, तालाब हैचरी, मछली आहार संयंत्र, नाव और जाल आदि उपलब्ध करवाने, कार्यशील पूँजी, रोजगार और आजीविका की व्यवस्था के साथ विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलवाने की रणनीति तय की गई है। मत्स्य-पालन और बीज उत्पादन में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मत्स्य-कल्याण और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने शासन की मछुआ कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के सभी मछुआरों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने कहा कि केवट समाज बड़े नगरों में मत्स्य-विक्रय पर ध्यान दें। शासन तो सभी सुविधाएँ दे ही रहा है ,हमें सजग होकर आर्थिक उन्नयन करना है

लाभान्वित हितग्राही

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आज जिन मछुआरों को प्रतीकस्वरूप मोटर साइकिल दी गईं, उनमें सर्वश्री संतोष रामकरण, कन्हैयालाल हरिराम, अजय रामकरण, तुलसीराम घासीराम, अशोक रामसिंह, विनोद कुमार कंछेदीलाल, आकाश केशु केवट, गंगाराम रामदयाल, राजूरमेश केवट, जितेंद्र रामविलास मांझी शामिल हैं। इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने वाले मछुआरों में सर्वश्री राजू घूडेलाल, अजय, विनोद, अर्जुन केवट, शिवदयाल केवट, मोहनलाल, नर्मदा प्रसाद, कमल, जयराम और उमेश बद्री प्रसाद शामिल हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में फिश कियोस्क निर्माण के लिए श्रीमती ज्योति गनपत केवट को अनुदान राशि का वितरण भी किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले को किया प्रशिक्षित