राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य आहार का होगा निर्यात

25 जनवरी 2024, इंदौर: मत्स्य आहार का होगा निर्यात – कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर में स्थापित किये गये प्रदेश के सबसे बड़े मत्स्य आहार संयंत्र के संबंध में उनके संचालकों से चर्चा की।

चर्चा के दौरान संयंत्र की संचालिका श्रीमती बीनासिंह धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह अपने तरह का अनूठा संयंत्र हैं। हमारा प्रयास है कि इस संयंत्र से उत्पादित मत्स्य आहार प्रदेश के अलावा देश के अन्य भागों में विक्रय हो और विदेशों में भी इसका निर्यात किया जाये। हमारी ओर से इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री आशीष सिंह मत्स्य आहार के निर्यात की संभावनाएं बताकर सभी जरूरी सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement