Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके बुरहानपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

22 अप्रैल 2023, बुरहानपुर: केवीके बुरहानपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र सांडस कला बुरहानपुर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिले के लगभग 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ संदीप कुमार सिंह ने दी।

इस प्रशिक्षण में सोयाबीन फसल में उर्वरक प्रंबधन, सोयाबीन बीज उत्पादन, सोयाबीन फसल में कीट, रोग प्रबन्धन एवं बीजों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री कार्तिकेय सिंह, श्री राहुल सतारकर, श्री अमोल देशमुख, श्री पाटिल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए प्रशिक्षणार्थियों को प्रक्षेत्र का भ्रमण करवा कर बकरी, गाय एवं मुर्गी पालन के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ प्राकृतिक खेती के बारे में भी बताया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बुरहानपुर दुग्ध उत्पादन संस्था एवं बीज निगम का भ्रमण भी करवाया गया। भ्रमण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें