Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार पूरे देश के लिए अनुकरणीय

तमिलनाडु के किसान प्रतिनिधिमंडल ने कहा

15 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार पूरे देश के लिए अनुकरणीय – तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर जिले के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपने साथ नारियल के पौधे और पांच प्रकार के जैविक धान की प्रजातियां मुख्यमंत्री को भेंट की।

दल के प्रमुख श्री सुंदर विमल ने बताया कि तंजावुर के कावेरी नदी किसान उत्पादन संगठन के 14 सदस्य छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से किसानों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा हैं। वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है, ऐसा तमिलनाडु में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार किसान हितैषी है और किसानों के उत्थान के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही हैं।

साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी जा रही है, इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से रु-ब-रु होते हुए कहा- वेलकम टू ऑल। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा लघु वनोपज, गन्ना, मिलेट की खरीदी बेहतर मूल्य पर की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को उनकी मेहनत का फल देने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खेती के जरिए ग्रामीण स्वावलंबी  हो रहे हैं, वहीं 21 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी भी की गई है, इससे लोगों को दोहरा लाभ हो रहा है। इस दौरान स्थानीय विधायक श्री अमितेश शुक्ल और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री अंकित आनंद ने किसानों के प्रति आभार प्रकट किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति केबिनेट में मंजूर