Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

पुणे एग्री शो में सिम्बा 30 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर का प्रदर्शन किया जाएगा  

15 दिसम्बर 2022, पुणे: पुणे एग्री शो में सिम्बा 30 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर का प्रदर्शन किया जाएगा – सीएनएच इंडस्ट्रियल के ब्रांड, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर द्वारा 14 से 18 दिसंबर तक पुणे में आयोजित 31वें किसान एग्री शो 2022 में अपने उत्पादों की रेंज पेश की जाएंगी। पुणे के एरेना की इंटरनेशनल एक्जीबिशन के इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान, यह ब्रांड ग्राहकों को 100 से अधिक ट्रैक्टरों की डिलीवरी भी करेगा।

शो में कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए ब्लू सीरीज सिम्बा 30 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शित किए जाने वाले अन्य ट्रैक्टर मॉडल्स में न्यू हॉलैंड 3032, 3230 4WD, 3037, 3600-2 एक्सल , 3600, 4710 4WD, 3630, 5510, 5620, 3230 टी एक्स सुपर और 3037 टी एक्स सुपर शामिल होंगे। कंपनी की ओर से कटाई और फसल अवशेष प्रबंधन समाधान जैसे सुगरकेन हार्वेस्टर और स्क्वायर बेलर भी शो में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, ब्रांड किसी भी कृषि उपकरण की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के लिए संभावित ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस ऑफर भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर सीएनएच इंडस्ट्रियल के एग्रीकल्चर ब्रांड इंडिया के निदेशक, श्री गगन पाल ने कहा,न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर अपनी नवीन, ईंधन-कुशल और बहुपयोगी मशीनों वाला संपूर्ण कृषि समाधानप्रदान करता है। हम किसान एग्री शो में कृषि मशीनीकरण समाधानों की अपनी श्रृंखला को प्रदर्शितकरने के लिए उत्साहित हैं। महाराष्ट्र हमारे लिए एक मजबूत बाजार है और हम मौजूदा एवं भावी ग्राहकों के व्यापक नेटवर्क के साथ जुड़ने की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि मशीनों की हमारीरेंज न केवल आगंतुकों को उत्साहित करेगी बल्कि किसानों को उनकी प्रक्रियाओं को अधिक उत्पादक और कुशल बनाने में भी लाभप्रद रूप से मदद करेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि किसान एग्री शो एक वार्षिक कृषि आयोजन है ,जिसका उद्देश्य भारत के सभी हिस्सों से कृषि-पेशेवरों, नीति निर्माताओं, समान विचारधारा वाले लोगों, सरकारी अधिकारियों और मीडिया को एक साथ लाना है, ताकि भारतीय कृषि क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ एक मंच पर संवाद हो सके। न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का उद्देश्य बेहतर तकनीक और प्रदर्शन द्वारा समर्थित अपने उत्पादों के जरिए खेती के अधिक उत्पादक, कुशल और प्रभावी तरीकों से किसानों की सहायता करना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )