Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद वितरण में अनियमितता पर संस्था प्रबंधक निलंबित

12 दिसम्बर 2022, देवास: खाद वितरण में अनियमितता पर संस्था प्रबंधक निलंबित – उपायुक्‍त सहकारिता ने बताया कि जिले के समस्त किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में खाद वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं की निरंतर जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

उपायुक्‍त सहकारिता ने बताया कि इसी के अनुक्रम में सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव का निरीक्षण नायब तहसीलदार खातेगांव श्री सुनील पडीयार द्वारा किया गया, जिसमें संस्था को प्राप्त यूरिया का भंडारण संस्था गोदाम में न किया जाकर अन्यत्र निजी भवन में किये जाने एवं यूरिया वितरण में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर प्रभारी संस्था प्रबंधक जियागांव हरिओम पंवार को उपायुक्त सहकारिता के निर्देश पर संस्था प्रशासक श्री अरूण पेंढारे उप अंकेक्षक द्वारा तत्काल निलंबित किया गया। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, जांच में जो भी कर्मचारी दोशी पाया जायेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें