Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यायावर छायाकार डॉ.बसंत मिश्रा पर दूरदर्शन द्वारा निर्मित वृत्तचित्र का प्रसारण आज

09 सितम्बर 2023, जबलपुर: यायावर छायाकार डॉ.बसंत मिश्रा पर दूरदर्शन द्वारा निर्मित वृत्तचित्र का प्रसारण आज – खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय, जबलपुर में सेवारत छायाकार डॉ.बसंत मिश्रा  के 40 वर्षो के यायावर सफर पर दूरदर्शन  द्वारा निर्मित वृत्तचित्र का प्रसारण 9 सितंबर रात 8.30 बजे डी  डी भोपाल पर किया जा रहा है।  

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छायाकार डॉ.बसंत मिश्रा ने फोटोग्राफी का सफर 15 साल की उम्र से शुरू किया था । फोटो पत्रकार के रूप में उनका पहला फोटो  युगधर्म में 1983 को प्रकाशित हुआ l  देश की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं  जनसत्ता,दिनमान,अमर उजाला,टाइम्स ऑफ इंडिया,हिंदुस्तान टाइम्स और धर्मयुग,साप्ताहिक हिंदुस्तान, वामा,हंस, कादम्बिनी,दिनमान टाइम्स, सूर्या,सारंगा,स्वागत,नमस्कार में लेख तथा फोटो प्रकाशित हुए।  उन्होंने पूरे हिंदुस्तान का सफर अपनी फोटोग्राफी के लिए किया है।

डॉ मिश्रा लंबे समय से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कर रहे हैं, अफ्रीका समेत भारत और दुनिया के सभी जंगल घूम चुके  हैं। आपको फोटो पत्रकारिता,नेचर और वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान व अनेक  राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें