Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजसमन्द डेयरी बने आदर्श – विधानसभा अध्यक्ष

कृषि व पशुपालकों की आय में वृद्वि के लिये सरकार प्रर्यासरत – कृषि मंत्री

15 सितम्बर 2022, जयपुर: राजसमन्द डेयरी बने आदर्श – विधानसभा अध्यक्ष – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि राजसमन्द डेयरी एक आदर्श डेयरी बने और आमजन के लिये आमदनी में वृद्विकारक हो और डेयरी में महिलाओ की भागीदारी भी बढे जिससे डेयरी के माध्यम से कृषक, पशुपालक सशक्त बने और उनका जीवन खुशहाल बन सके।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी मंगलवार को राजसमंद जिले के मोही के पास राजसमन्द डेयरी, राजसमन्द जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी  संघ लिमिटेड के कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजसमन्द डेयरी का प्लांट लगेगा जो 48 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा और यहां के लोगो को इसका लाभ मिल सकेगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  कृषक एवं पशुपालकों के कल्याण के लिये कई योजनायंे व कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर लम्पी डिजिज की भयावहता से पशुओं पर सकंट आया है उससे निपटने के लिये सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है और न ही इसके लिये धन की कमी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना ने कहा कि लम्पी डिजिज को देखते हुये दवाईयों, साफ-सफाई, उपचार के लिये दवाईयो की उपलब्धता और जिले में उन्नत खेती के नवाचार के बारे में बताया।

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )