Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपीयूएटी की सभी परीक्षाएं स्थगित

17 जनवरी 2022, उदयपुर ।  एमपीयूएटी की सभी परीक्षाएं स्थगित – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोध्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को उच्च अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन कुलपति सचिवालय में किया गया I बैठक में सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, कुलसचिव, एवं परीक्षा नियंत्रक  की उपस्थित एवं अनुशंषा पर और कुलपति डॉ नरेन्द्र सिंह राठौड़ की अनुमति से विश्वविद्यालय में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्धे नजर वर्तमान में आयोजित की जा रही या आगामी तिथियों में नियत की गयी सभी संकायों की सेमेस्टर परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गयी हैं I उन्होंने बताया की इस सम्बन्ध में राज्य सरकार से भी परीक्षा स्थगन की अनुमति ले ली गयी है I

बैठक की अध्यक्षता करते हुए माननीय कुलपति ने बताया की सभी संघटक महाविद्यालयों में कक्षाओं के आयोजन, परीक्षा की स्थिती और कोविड संक्रमण की स्थिति विशेष रूप से सेनिटेशन, मास्क के नियमित उपयोग, सामाजिक दूरी,  कोरोना जाँच, आइसोलेशन की प्रक्रिया एवं सुविधाओं, उपचार और राज्य सरकार की गाइड लाईन की अनुपालना, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की स्थिति  इत्यादि सभी बिन्दुओं पर गहन चर्चा की I उन्होंने सभी स्थितियों को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने, संक्रमण को रोकने एवं  गाइड लाईन की कड़ाई से अनुपालना की बात कही एवं बैठक में राज्य सरकार की अनुमति और सभी अधिष्ठाताओं की अनुशंषा पर अपनी स्वीकृति देते हुए सेमेस्टर परीक्षाये आगामी आदेश तक स्थगित की I  

इसी के साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ एस के इंटोदिया द्वारा पारित आदेश में सभी योग्य विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन के लिए भी निर्देशित किया गया है I आदेश में सम्बंधित कॉलेजों को निर्देशित किया गया है की समय समय पर राजस्थान सरकार द्वारा जारी कोविड दिशानिर्देशों की अनुपालना करते हुए ऑनलाइन अथवा ओफ्लाइन मोड पर विद्यार्थियों की नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जाये I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आईजीकेविवि में काउंसलिंग स्थगित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें