Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फेक मैसेज संबंधी एवं आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की महत्वपूर्ण सूचना

10 अक्टूबर 2023, इंदौर: फेक मैसेज संबंधी एवं आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की महत्वपूर्ण सूचना – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मध्य प्रदेश , भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी कृषकों को यह अवगत कराया है कि पोर्टल पर लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों के अलावा किसी भी कृषक के लॉटरी में उल्लेखित यंत्रों के ऑफलाइन आवेदन किसी स्तर पर स्वीकार नहीं किये जाते हैं तथा ऐसी अफवाहों /फेेक मैसेज से सावधान रहें। शासन द्वारा पोर्टल के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया ही निर्धारित की गई है, जो कि पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है, जिसमें सभी तरीकों की जानकारी तथा प्रकरणों की स्थिति स्पष्ट रूप से सभी के द्वारा देखी जा सकती है। यदि किसान भाईयों को कोई शिकायत है अथवा कोई अफवाह/ फेेक मैसेज प्राप्त होता है तो वह dbtsupport@crispindia.com पर अवगत करा सकते हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण अन्य आगामी आदेश तक पोर्टल अंतर्गत समस्त श्रेणी / ‘‘मॉंग अनुसार’’ (ऑन डिमांड) श्रेणी पर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित किया जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile