Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीटीएई में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला

26 सितम्बर 2022, उदयपुर: सीटीएई में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक कॉलेज सीटीएई में आईडीपी द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय रोबोटिक्स का कृषि में उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन अधिष्ठाता प्रो पी के सिंह व कन्वेनर प्रोफ़ेसर सुनील जोशी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रोफेसरअनुपम भटनागर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन भाषण में बताया कि रोबोटिक जैसे नए तकनीकी विषय में कौशल प्राप्त करना विश्व बाजार की मांग है एवं सिटीएई के छात्र इस कार्यशाला के द्वारा रोबोटिक जैसे विषय की तकनीकी बारीकी का ज्ञान एवं कौशल ले रहे हैं यह गौरव का विषय है।आयोजन सचिव एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ विक्रमादित्य दवे ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में करीब 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉक्टर दवे ने बताया कि यह कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित की गई प्रथम सत्र में इंजीनियर ऋत्विक जोशी ने रोबोटिक संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की ।दूसरे सत्र में विशेषज्ञ डॉ अबरार अहमद ने छात्र छात्राओं को रोबोटिक आर्म बनाने की तकनीक सिखाई। तीसरे सत्र में छात्रों को डिजिटल टेक्नोलॉजी सेल का तकनीकी भ्रमण करवाया। अंतिम सत्र में रोबोटिक आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम 3विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। डॉक्टर दवे ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन करने में छात्र समन्वय जनक सिंह, अमित पाराशर, हर्षिता, सुमित, झलक, तन्मय, हिमांशु, हृदयांशी एवं हर्ष का सहयोग रहा कार्यक्रम में डॉ जय कुमार मेहर चंदानी , रणवीर सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे l 

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile