राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

27 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश  के चंबल संभाग के जिलों में कहीं- कही,रीवा संभाग के जिलों में  कुछ स्थानों  पर;  नर्मदापुरम,  ग्वालियर , जबलपुर,शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों  पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः  शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  श्योपुर    55.4,  घोड़ा डोंगरी   45.0, खातेगांव 45.0, बिछिया  39.8, पचमढ़ी 39.7, शाहपुर 36.0, पाटी 35.0, बैतूल 34.4,  जोबट  33.0, बि रसा 33.0,  कुक्षी  33.0, उदयगढ़ 30.4, बाग 30.0, सीहोर 30.0,  खिरकिया  28.2, बेनीबारी 26.4, बैहर 26.0, गोगावां 26.0, पानसेमल 25.6, कोतमा 25.0, निवाली 25.0, चौराई 24.0, मलाजखंड 23.4, चंदेरी 23.0, कालापीपल 23.0, हरदा22.6,  कन्नौद  22.0,  डही  22.0, मोहगांव 21.3, राणापुर 21.1,  सोंडवा  21.0, हाट पिपल्या  21.0,  जयसिंह नगर 21.0, अमरवाड़ा 20.2, केवलारी 20.2,  शुजालपुर 20.0, अंजड़ 19.3, इछावर 19.0,  नसरूलागंज 19.0, आलीराजपुर 18.0, चि चोली 18.0,  निसर पुर 18.0, घुघरी 18.0, भाभरा 16.4, मनावर 16.0, झाबुआ 16.0, टिमरनी   15.2, सोहागपुर-शहडोल 15.0, बड़ौदा 15.0, हातोड़ 14.5,सेंधवा  14.0, गंधवानी14.0, बड़वाह 14.0, बनखेड़ी 13.5, कुं डम 13.4, सि वनी मालवा 13.0,  सुल्तान पुर 13.0, रहटगाँव 12.4,  डोलरिया  12.4, केसली 12.2, मवई 12.0,  खा चरौद 12.0, तराना 12.0, देपालपुर 11.8, बैरसिया  11.1,राजपुर 11.0, देवास 11.0, धरमपुरी  टप्पा  11.0, मझगांव 11.0, कराहल 11.0, पलेरा 11.0, कोलार 10.4, नालछा 10.4,  नर्मदापुरम 10.1,  कट्ठी वाड़ा 10.0, बागली 10.0, सरदारपुर 10.0, गोटेगांव 10.0,रतलाम 10.0, बुधनी 10.0, डिंडोरी  9.3, भोपाल 9.2, खालवा 9.0, आष्टा  9.0, बदरवास 9.0, रहटी 8.6, गौतमपुरा 8.5, रामा 8.3, नौगांव 8.2, बमोरी 8.0, मेघनगर 8.0, इटारसी 8.0, गाडरवारा 8.0, जयतपुर 8.0, गोहपारु  8.0, अरेरा हिल्स  7.8, छतरपुर 7.8, धार 7.6, पिपरिया  7.4, गुना 7.2, बड़वानी 7.0,  टोंक खुर्द  7.0, पेटलावद 7.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 7.0, जावर 7.0,  श्याम पुर 7.0, कोलारस 7.0, नागदा7.0, सि लवानी 6.8, अनूपपुर 6.2, अमरपुर 6.2, थांदला 6.0, पुनासा बांध 6.0,  चन्नौड़ी  6.0, वि जयपुर 6.0, मझौली 6.0, चितरंगी  6.0,  घट्टिया  6.0, कटनी 5.6, उमरेठ 5.4,  वारा सिवनी  5.3, रायसेन 5.2, बिजाडंडी 5.1, देवरी-रायसेन 5.1, मुंगावली 5.0, ईसागढ़ 5.0, लांजी 5.0,  हर्रई  5.0, सोन कच्छ  5.0, ति रला 5.0, उमरबन  5.0, सनावद 5.0, नीमच 5.0,पिप लोदा 5.0, पोहरी 5.0, टीकमगढ़ 5.0, मोहनगढ़ 5.0, बिजुरी4.8, किरनापुर 4.6,  उमरियापान 4.6, ब्यावरा  4.2, बालाघाट 4.0, बदनावर 4.0, बजाग 4.0, भगवानपुरा 4.0, मंदसौर 4.0, बबई/ माखनपुर 4.0, जावरा 4.0, खुरई 4.0, बुढ़ार 4.0, गुलाना 4.0,  खनियाधाना 4.0, नटेरन 4.0,  महू  3.6, मानपुर 3.6,  परासिया  3.4, भानपुरा 3.4, कु रवाई 3.4, पाटन 3.3, समनापुर 3.2, बरेला 3.2, गरोठ 3.2, सीतामऊ 3.2, आगर 3.0, सुसनेर 3.0, वरला 3.0,  चाचरिया पाटी 3.0, नबीबाग 3.0, राजनगर 3.0, लवकुशनगर 3.0, भीकनगांव 3.0,  मल्हार गढ़ 3.0, शामगढ़ 3.0, करेली 3.0, सैलाना 3.0, शाहगढ़ 3.0, बैराड़ 3.0, लिधौरा 3.0,  उज्जैन  3.0, बड़नगर 3.0, शमशाबाद 3.0, उमरिया  2.8, डबरा 2.6, गंजबासौदा 2.6, करेरा 2.5,  बड़ा मलहरा  2.3, चिनोर 2.3, पुष्पराजगढ़ 2.2,  दतिया  2.2, बेगमगंज 2.2, सारंगपुर 2.2, बरघाट 2.1, ठीकरी  2.0, खजुराहो-एयर पोर्ट  2.0,  जुन्नार देव 2.0, मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मुरैना, भिंड , मऊगंज और बुरहानपुर जिलों को छोड़कर  मध्य प्रदेश  के सभी जिलों में वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थिति –  चक्रवातीय  तूफान ” मोंथा ” बंगाल की खाड़ी के  दक्षिण – पश्चिम  और  संलग्न   पश्चिम – मध्य में  तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्यों से होते हुए और  पोर्ट ब्लेयर  (अंडमान और निकोबार  द्वीप  समूह) से 850 किमी पश्चिम में अवस्थित है। इसके  उत्तर – उत्तर पश्चिम  की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर  की सुबह तक एक गंभीर  चक्रवातीय  तूफान  में  परिवर्तित होने की संभावना है। उत्तर – उत्तर  पश्चिम  की ओर आगे बढ़ते  हुए , इसके 28  अक्टूबर र की शाम/रात के दौरान काकीनाडा के आसपास मछली पट्टनम  और किलिंग पट्टनम  के बीच एक गंभीर चक्रवातीय  तूफान के रूप में  ( अधिकतम  निरंतर  हवा की  गति  90-100 किमी  प्रति  घंटा से लेकर 110 किमी  प्रति  घंटा)  आंध्र प्रदेश  तट को पार करने की बहुत संभावना है।

 पूर्व – मध्य  अरब सागर पर बना अवदाब  क्षेत्र   डिप्रेशन ) पिछले  6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति  घंटे की  गति  से  उत्तर – उत्तर पूर्व  की ओर बढ़ा है और मुंबई , पंजिम (गोवा ), लक्षद्वीप और मैंगलोर ( कर्नाटक ) से लगभग 940 किमी  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम में केंद्रित  रहा। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पूर्व – मध्य  अरब सागर में  लगभग  उत्तर – उत्तर पूर्व  की ओर बढ़ने की संभावना है। एक  ट्रफ ,  पूर्व – मध्य  अरब सागर पर बने अवदाब  क्षेत्र   डिप्रेशन ) से जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण  से लेकर  उत्तर – पूर्व  अरब सागर और  दक्षिण  गुजरात से होते  हुए  पश्चिम मध्य प्रदेश तक मध्य  समुद्र  तल से 1.5 और 3.1 कि मी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है। पश्चिमी  विक्षोभ , मध्य क्षोभ मंडलीय  पश्चिमी  हवाओं में  एक  ट्रफ  के  रूप में  मध्य  समुद्र तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, इंदौर, देवास,सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,
दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं , विदिशा , झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, अशोकनगर,  दतिया , रीवा, मऊगंज, सतना,  पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी,  ग्वालियर , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी। राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी,  ग्वालियर , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार  हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture